अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया दो अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में उनकी नीति और सत्य अहिंसा की बातों को जान-जान तक पहुंचाने के लिए पूरे सप्ताह बैठक की जाएंगी। जिला अध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने कहा कि गांधी का हमारी आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर एक मिसाल कायम की है। बड़ौत नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी विचार रखे। इसमें रामकिशन, घनश्याम शर्मा, हरिकिशन शर्मा, बाबू कुरेशी, अजय सोती, इखलाख सभासद, जगमोहन शर्मा, मोहनपाल, हबीब सेफी, आदिल, गुलफाम मौजूद रहे।