फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरूरपुर कलां गांव में दो मवेशियों की फिर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में मवेशियों के मरने का सिलसिला जारी है। बुधवार को दो भैंसों की बीमारी के चलते मौत हो गई। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित सरूरपुर कलां गांव में दो मवेशियों की मौत से फिर से पशु पालकों में दहशत पैदा हो गई है। सैकड़ों पशु इसकी चपेट में आए हुए है। बुधवार को बिल्लू और सत्यवीर की भैंसों की बीमारी के चलते मौत हो गई। गांव के संजीव और सुभाष नैन ने बताया कि पूर्व में बीमारी से एक दर्जन से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है। पशु चिकित्सा विभाग इसे सामान्य बीमारी बता रहे हैं, लेकिन गांव में खुरपका-मुंहपका रोग फैला हुआ है। बुखार के साथ-साथ मुंह से झाग निकालते हैं, पशुओं के खुर पके हुए हैं, जिस कारण मवेशियों की मौत हुई। सही प्रकार से पशु चिकित्सा विभाग ने अभियान चलाकर पशुओं का उपचार नहीं किया, जिस कारण अब दहशत का माहौल बना हुआ है। हजारों की संख्या में पशु इसकी चपेट में आए हुए है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी जल्द अभियान चलाकर पशुओं का सुरक्षित नहीं किया गया तो इसके पशु चिकित्सा विभाग के विरोध में कलक्टे्रट में धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें