बिनौली (बागपत)। बरनावा का लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत गुरुकुल विद्यालय परिसर में ब्रह्मर्षि कृष्णदत्त महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय वाचस्पति परोपकारिणी परिषद के अध्यक्ष आचार्य धन कुमार शास्त्री ने कहा कि वेद मार्ग पर चलकर ही मनुष्य का कल्याण हो सकता है। संसार की समस्त विद्याएं ज्ञान विज्ञान वेदों में समाहित है, इसलिए वेद को परमात्मा की वाणी कहा गया है। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य गुरुवचन शास्त्री, योगाचार्य अरविंद शास्त्री, स्वामी सत्यवेश, आचार्य विनोद कुमार शास्त्री ने भी वेदोपदेश दिया। प्रात: ओम पताका फहराकर समाजसेवी राजपाल वानप्रस्थी व गांधी धाम समिति के पूर्व प्रधान रमेश चंद गुप्ता ने यज्ञ का शुभारंभ किया। इस दौरान आचार्य अंकुर भारद्वाज, विजयपाल शास्त्री, देवेंद्र शास्त्री, ऋषि ब्रह्मचारी व रोहित ने यज्ञशालाओं पर सस्वर वेदपाठ किया। यज्ञ में पं. भगीरथ शर्मा, जयपाल त्यागी, रमेश चंद, इंद्रेश त्यागी, अशोक शर्मा, अजय त्यागी, वीरव्रत त्यागी, कृष्णपाल सिंह, वीर सिंह, धनपाल प्रधान, प्रमोद नारंगपुर आदि ने आहुति दी।