फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में 277 मरीजों की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। प्राचीन विद्यालय नेहरू रोड पर मंगलवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया, इसमें 277 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाई दी।
विज्ञापन

कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद के चेयरमैन अमित राणा, जिलाध्यक्ष संजय खोखर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक ने किया। चेयरमैन अमित राणा ने बताया कि 17 से 25 सितंबर तक आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया, इसमेें बागपत जनपद के 44249 लाभार्थियों को लाभ मिला। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। कैंप में सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक व सीएचसी टीम ने 277 मरीजों की जांच कर दवा दी। इसमें डॉ. अमित राठी, सचिन मलिक, डॉ. जावेद, शहजमानी, लोकेश शर्मा, पुष्पेंद्र, मिथलेश, कुसुमलता, गुड़िया, वैशाली, लवी, नीलम, कमला राठी, रेखा चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें