फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेटस ने दीवारों पर पेंटिग कर स्वच्छता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। 74 यूपी वाहिनी एनसीसी के कैडेटों ने शनिवार को स्वच्छता कार्यक्रम के तहत नगर मेें जगह-जगह दीवारों पर पेंटिंग कर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर कमांडेंट कर्नल विक्रम उप्पल ने नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, पंचवटी मंदिर आदि जगहों पर पहले साफ-सफाई की। बाद मेें नगर के मुख्य मार्गों पर जन जागरूकता रैली निकालने के साथ-साथ दीवारों पर पेंटिंग कर स्वच्छता का संदेश दिया। हवलदार सुखराज ने बताया कि स्वच्छता भारत अभियान को आगे बढ़ाना है। इसमें सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह, बीएचएम मंजीत सिंह, हवलदार रविंद्र कुमार, विपिन, अरविंद, रिजवान, राज कुमार, प्रमेंद्र तोमर, घनश्याम शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें