बडौत। सर्राफा बाजार में महाराष्ट्र गणेश मंडल के सौजन्य से चल रहे गणेश महोत्सव में दुर्गा कीर्तन मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। शांता कालेकर के बड़ी देर भयी शिव के लाला तथा प्रमोद के सजा गणपत का दरबार और अमृत वर्मा के कन्हैया ले चल परली पार आदि भजन भजनों पर भक्त भाव विभोर हो गए। इसके साथ ही तुलसी, दीपक, स्वाति, अदिति, नव्या द्वारा राधे-राधे गोविंद राधे पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया। अबीर गुलाल उड़ाया गया और इसके साथ ही डांडिया नृत्य खेला गया। जैसे-जैसे गणेश विसर्जन की तिथि नजदीक आ रही है, भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। इसके साथ ही मंडल द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुधीर कुमार, महेश, मारुति, प्रकाश, विट्ठल, अंकुर गुप्ता, विजय, तानाजी, अक्षत, ओमकार, राखी, मनोज, शिया, सोनाली, सपना आदि का सहयोग रहा।