बागपत। प्रांतीय चिकित्सा संघ शाखा बागपत के पदाधिकारियों ने कहा मूल वेतन का 35 प्रतिशत प्रैक्टिस बंदी भत्ता एक जनवरी 2016 से तत्काल दिया जाए। सेवा संवर्ग दंत संवर्ग के सभी स्तरों पर प्रोन्नति, ग्रामीण भत्ता मूल वेतन का 25 प्रतिशत, पोस्टमार्टम का सौ से बढ़ाकर दो हजार रुपये, वाहन भत्ता अथवा 40 लीटर पेट्रोल-डीजल भत्ता, दंत संवर्ग में एसीपी का लाभ, कार्य के घंटे निर्धारित, राजपत्रित अवकाश में इमरजेंसी सेवा चालू रखी जाए, सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 की जाए, मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर सुरक्षा व्यवस्था, लंबित जांचे छह माह में निस्तारित, समय ज्यादा होने पर निर्दोष समझा जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए। सभी मांगों का ज्ञापन 24 सितंबर को कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें शाखा अध्यक्ष डॉ. विभाष राजपूत, सचिव डॉ. यशवीर सिंह, डॉ. विजय मौजूद रहे।