कला प्रदर्शनी में खुशबू शर्मा ने मारी बाजी
बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें खुशबू शर्मा ने प्रथम स्थान और साक्षी तोमर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कला प्रदर्शनी का शुभारंभ स्कूल डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर और प्रधानाचार्य राजीव तोमर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बच्चों द्वारा बनाई गई वस्तुएं जिनमें सर्वप्रथम रंगोली, आईसक्रीम, स्टिक पाट, पेपर फ्लावर, प्रकृति चित्रण, प्लास्टिक की बोतलों द्वारा बनाए गए फ्लावर पाट चार्ट, स्टिक शिप, स्टिक हाउस और अलग-अलग प्रकार की पेंटिंग्स का प्रदर्शन किया गया। इसमेें खुशबू शर्मा प्रथम, साक्षी तोमर द्वितीय और नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेधावियों को डायरेक्टर ने सम्मानित किया। संचालन रणपाल ने किया। ब्यूरो