फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर हादसे में उर्जा निगम के जेई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से कार टकरा जाने से हादसे में ऊर्जा निगम के जेई की मौत हो गई। पीछे आ रही कार का संतुलन भी बिगड़ गया, इसमें कार सवार घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पलवल (फरीदाबाद) हरियाणा निवासी कुलदीप 40 मंगलवार की रात में करीब आठ बजे सोनीपत के कुंडली से कार में सवार होकर एक्सप्रेस-वे से होते हुए पलवल लौट रहा था। सिंगौली और शरफाबाद के निकट कुलदीप की कार डिवाइडर से टकरा गई। भयानक हादसे में कार के परखचे उड़ गए और कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से आ रही एक और कार का संतुलन बिगड़ गया और वह भी डिवाइडर से टकराकर अगली कार में ही टकरा गई। हादसे में बली गांव निवासी रविंद्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें