बागपत। दोघट क्षेत्र के पलड़ी गांव स्थित जनता वैदिक इंटर कॉलेज में कार्यवाहक प्रधानाचार्य के मामले में ग्राम प्रधानों ने डीआईओएस से शिकायत की है।
पलड़ी गांव स्थित स्कूल जंग का अखाड़ा बना हुआ है। सोमवार को छह गांव के प्रधान ग्रामीणों के साथ डीआईओएस बृजेंद्र कुमार से मिले। उन्होंने कार्यवाहक प्रधानाचार्य विनोद कुमार पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं से फीस के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। अध्यापकों को भी प्रताड़ित किया जाता है। पलड़ी गांव की प्रधान कुसुमलता, शाहजहांपुर की सहनुमा, दाहा की संगीता राणा, पलड़ा की सईदा, आजमपुर मुलसम की प्रधान सुनीता, कान्हड़ के प्रधान नरेंद्र सिंह अहलावत, प्रताप सिंह, कमल राणा, सुशील मौजूद रहे। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने कहा कि जांच पड़ताल की, इसमें वसूली पाई। सभी फीस को वापस भी कराया है। विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।