फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो की दवा पीए बिना नहीं रहे कोई बच्चा : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वास्थ्य विभाग और कोर एडरा के संयुक्त तत्वावधान में पल्स पोलिया अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली, जिसे सीडीओ पीसी जायसवाल और सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सीएचसी बागपत से शुरू हुई जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यहां पर आकर समाप्त हो गई। विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से छात्र-छात्राएं लोगों को पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का आह्वान कर रहे थे। सीडीओ ने कहा कि रविवार को बूथों पर कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीये बिना नहीं रहना चाहिए। बूथों के बाद घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसमें किसी भी तरह की कोताही न बरतने के निर्देश दिए। एसीओ डॉ. नीरज त्यागी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत, डॉ. भुजवीर सिंह, डॉ. यशवीर सिंह, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक आस मोहम्मद त्यागी, कोर एडरा की ओर से बीएमसी मंजू शर्मा, मुजीबुर्रहमान, गीता, मंजू, सुमन मौजूद रहे। मुजीबुर्रहमान ने बताया कि मदरसों के बच्चों द्वारा हाईरिस्क क्षेत्रों में पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


जागरूकता रैली निकाली
अमीनगर सराय। कस्बे में प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने पोलियो जागरूकता रैली निकाली। नगर पंचायत के चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। पोलियो की दवा पिलाने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान महबूब, खगेश यादव, मोंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें