फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बछड़ों की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बछड़ों की मौत पर हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। पंचवटी गोशाला के बाहर एक बछड़े की करंट से मौत हो गई जबकि एक बछड़े ने बीमारी में दम तोड़ दिया। इस पर क्षेत्र के लोगों ने हंगामा किया। एक टीवी चैनल के मीडियाकर्मी ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो उसका मोबाइल छीन लिया गया जो बाद में लौटा दिया गया। मामले में गोशाला के पदाधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

पंचवटी गोशाला के बाहर शुक्रवार सुबह खंभे मेें करंट उतरने से एक बछडे़ की मौत हो गई और गोशाला के अंदर एक बछड़े की बीमारी से मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर कुछ लोगों ने गोशाला पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक टीवी चैनल का कर्मचारी वीडियो बनाने लगा तो पदाधिकारियों ने उसे मना किया और बाद में उसका मोबाइल छीन लिया। हालांकि बाद मेें उसे लौटा दिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। इस संबंध में युवक राहुल ने गोशाला के पदाधिकारियों के खिलाफ अभद्रता करने और मोबाइल छीनने की तहरीर दी है। गोशाला के अध्यक्ष प्रेमचंद ने कहा कि बछड़े की बीमारी का पता नहीं चल पाया। इसलिए उसे बचाया नहीं जा सका। कुछ लोग इस मामले में विवाद बढ़ाना चाहते हैं। कोतवाल बीएस सिरोही ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें