शिविर में साधकों को योगाभ्यास कराया
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। पंतजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वावधान में कबीर आश्रम में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षक डॉ. प्रदीप और योग प्रचारक विनेश ने साधकों को योगासन कराया। शिविर में पहुंचे लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। वहीं एक जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें लोगों को नियमित योग करने के लिए जागरूक किया गया। सभासद संगीता, डौली, विद्यावती, दयावती, मनोज पहलवान, प्रवीण कुमार, दीपक, सुरेश, ब्रजपाल, विजयपाल, शोभित त्यागी, सुमित वर्मा मौजूद रहे।