फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब जनता के लिए गंभीर नहीं सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

कस्बा टीकरी में सीएचसी को शुरू कराने को लेकर चल रहा धरना 43वें दिन भी जारी रहा।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार गरीब जनता के लिए गंभीर नहीं है। गरीबों को मंहगा इलाज कराना पड़ रहा है। 22 जुलाई से पहले या तो उत्तर प्रदेश सरकार सीएचसी को चालू करवा दें अन्यथा कस्बावासी बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे। जिसका प्रभाव सरकार को राष्ट्रीय स्तर तक दिखाई देगा। धरनास्थल पर प्रतिदिन की तरह दोपहर बाद रामायण पाठ किया गया। लोगों ने महापंचायत के लिए गांगनौली, सुजती, असारा, भनेड़ा, बिराल और टीकरी आदि गांवों में जनसंपर्क किया। धरना देने वालों में मास्टर महेंद्र सिंह, चौधरी बीजे सिंह, चौधरी नरेंद्र राठी, आनंद प्रकाश, शिवकुमार राठी, प्रमोद राठी, रमेश भगत, विनोद भगत, ओमपाल भगत, रहीसुद्दीन, हरिओम, बादल राठी, रामकुमार, प्रवेंद्र, सुरेश, काला, अमरजीत राठी, सौराज कुमार, रमन राठी, विकुल उपाध्याय, अंकुश पाल, रजनीश, रशीना, प्रवीना, कौशल, गौरव, बिजे सिंह, स्यानो देवी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें