बागपत। नौरोजपुर गुर्जर और गाधी के ग्रामीणों ने डीएम से हस्तक्षेप कर खेकड़ा रजबहे के माइनर की सफाई कराने की मांग की। डीएम को दिए ज्ञापन में खेकड़ा रजबहे से अहैड़ा माइनर निकल हुआ है। इस माइनर की हालत खस्ता हो गई है। झाड़ और घास उगी हुई है। सफाई न होने के कारण कई साल से माइनर में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक इसका संज्ञान नहीं लिया। किसानों की समस्या को देखकर जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की। इसमें सन्नी नैन, सुक्रुर्मपाल, महक सिंह, ब्रिजेश, विनोद, शुभम आदि रहे। ब्यूरो