बड़ौत। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के नवनिर्वाचित शपथ ग्रहण समारोह तीन जून को कृष्ण महाराजन सनातन धर्म मंदिर धर्मशाला में सुबह नौ बजे होगा। इसमें विशिष्ठ अतिथि विधायक केपी मलिक, बड़ौत नगर पालिका के चेयरमैन अमित राणा, विशेष अतिथि सीओ रामानंद कुशवाहा होंगे, यह जानकारी अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने दी।