बड़ौत (बागपत)। लोयन मलकपुर गांव के ग्रामीण तहसील पहुंचे और जलभराव की समस्या को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि कि लोयन गांव से गुजरने वाले गंदे नाले की सफाई न होने पर गंदा पानी गांव और खेतों मेें घुस गया। सड़कों पर पानी भरा हुआ है। इस नाले में मलकपुर मिल का पानी भी गिरता है, जिससे दुर्गंध भी फैलती है। पानी निकासी न होने पर चौबली और लोयन मार्ग पर भर गया है। जागोस, चौबली, औढापुर का रास्ता प्रभावित हो रहा है। खेतों और मकानों में पानी घुसने से दरारें आने लगी हैं। कई बार अधिकारियों से मिल चुके है। लेकिन किसी समस्या का हल नहीं हुआ। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या का निदान कराएं जाने की मांग की। इस अवसर पर अनिरूद्व प्रधान, अशोक प्रधान, धीरज सिंह, शाजिद, कांति प्रधान, विरेन्द्र, तेजपाल, राजवीर ठेकेदार, ब्रहमपाल, सत्यपाल, मुकेश शामिल रहे।