फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के प्रति फैलाएंगे जागरूकता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीडीओ ने चार विभागों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के लिए चार विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने अधीनस्थों को पत्र के माध्यम से साफ-सफाई एवं शौचालय के प्रयोग एवं रखरखाव के बारे में जानकारी देंगे। गतिविधियों का रजिस्टर भी बनाया बनाया जाएगा। शिक्षा विभाग से बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रार्थना सभा के दौरान स्वच्छता के सभी आयामों के बारे में जानकारी दिलाएंगे। सभी खंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, एबीआरसी को इसके लिए निर्देशित किया जाएगा। बाल विकास विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी अपने अधिनस्थों को पत्र निर्गत करेंगे। सीडीपीओ, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी, सहायिका प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों पर वीएचएनसी के दौरान पंजीकृत गर्भवती और किशोरियों को स्वच्छता की जानकारी देंगे। पंचायत राज विभाग खंड प्रेरकों के माध्यम से निगरानी समितियां ग्रामीणों को डोर टू डोर संपर्क कर शौचालय के उपयोग एवं रखरखाव के लिए प्रेरित करेंगे तथा गांवों के बाहर कचरा निस्तारण का कार्य कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें