बागपत। धनौरा सिल्वरनगर निवासी सोहन पाल ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को कृषि विभाग के खिलाफ शिकायती पत्र सौंपा। उसने स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली योजना के हतत स्प्रिंकलर सैट के लिए आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि योजना में प्रति कृषक को नौ स्प्रिंकलर राइजर और नोजल एवं अन्य सहवर्ती उपकरण दिए जाते हैं, लेकिन उन्हें चार स्प्रिंकलर दिए हैं। डीएम से जांच करवाकर कार्रवाई करने की मांग की है।