दाहा (बागपत)। शाहजहांपुर गांव में जर्जर प्राथमिक विद्यालय पर अफसरों का कोई ध्यान नहीं है। इससे गांव के लोगों में अधिकारियों के प्रति रोष बढ़ रहा है। ग्राम प्रधान कई बार इसकी शिकायत कर चुके है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। ग्राम प्रधान के पति ने बताया कि स्कूल की दीवारों में दरार आ गई है। बारिश के मौसम में जलभराव हो जाएगा। जिसके बाद बच्चों को पानी के बीच से होकर कक्षों में जाने को मजबूर होना पड़ेगा। चेतावनी दी जल्द स्कूल का निर्माण नहीं कराया तो कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेंगे और स्कूलों में बच्चों को नहीं भेजेंगे। इस दौरान उस्मान, दिलशाद, जमेशद, प्रवीण, सतेंद्र, इरफान, दिल बहार ने भी जल्द स्कूल बनवाने की मांग की है।