बड़ौत (बागपत)।
माउंट लिटरा स्कूल मेें मंगलवार को दो दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम के साथ धूमधाम से शुभारंभ किया। यूनिवर्सल स्काउट एंड गाइड आर्गनाइजेशन दिल्ली के तत्वावधान में शिविर का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, ऋषभ जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज कुमार सक्सेना और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। चेयरमैन हंस कुमार जैन ने बच्चों को स्काउट गाइड शिविर का महत्व बताया। शिविर मेें छात्रों को पिरामिड, स्ट्रेचर, रोप क्लाइम्बिंग, टेंट लगाना, सेल्यूट, आपात काल मेें सहायता प्रदान करना आदि गतिविधियों को सिखाया। स्काउट गाइड समन्वयक मीनाक्षी तोमर ने बताया कि 263 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शिविर मेें नन्हे-मुन्हे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान बेस्ट लीडर कक्षा 11 से यश त्यागी और कक्षा 8 से आन्या जैन को चुना गया। बेस्ट रोप क्लाइम्बिंग मेें जयंत और अविका रहे। बेस्ट शिविर क्रमश: सचिन तेेंदुलकर, महात्मा गांधी और अवेजर्स प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। हाउस प्रोजेक्ट पुरस्कार अभिनव ने जीता।