न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बली गांव निवासी संगीता पत्नी सत्यवीर ने बताया कि तीन मार्च को वह घर में अकेली थी। इसी समय गांव के शराब के नशे में धुत नौ लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे उठा कर ले जाने की कोशिश की । हमलावर उसके कानों के कुंडल और हजारों रुपये की नगदी भी लूटकर ले गए । महिला ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। शनिवार को न्यायालय के आदेश पर महिला ने कोतवाली में पवन उर्फ पप्पन, समंदर, रमेश, संजीव, सुनील, प्रमोद, काले, मनोज और मांगे निवासी बली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वहीं लुहारी गांव निवासी सुमित कुमार पुत्र देव ने भी न्यायालय के आदेश पर रमेश सिंह पुत्र बनवारी निवासी मुकीनपुर दयालपुर थाना राई जनपद सोनीपत हरियाणा के खिलाफ बागपत कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उसने रमेश से 6.10 लाख रुपये में ट्रक खरीदा । 5.60 लाख रुपये भी दे दिए । रमेश ने उसे आज तक भी ट्रक के कागजात नहीं दिए। ट्रक उसके भतीजे के नाम निकला। ट्रक पर फाइनेंस भी है। तीन मार्च को आरोपी तीन लोगों के साथ उसके घर पर आया और मारपीट कर धमकी दी कि ट्रक के कागज नहीं मिलेंगे। तुम्हारे खिलाफ ट्रक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई । इसके बाद उसे न्यायालय का सहारा लेना पड़ा।