फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के लिंगानुपात पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा और जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक ली। उन्होंने कहा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाए। मरीजों के प्रति कोई लापरवाही न बरते। डॉक्टरों की लापरवाही सहन नहीं होगी। जो भी लक्ष्य मिले हैं, उसके सापेक्ष कार्य करें और मासिक प्रगति समीक्षा अवश्य दें। जीरो से छह वर्ष तक के बच्चों का लिंगानुपात 841 हैं, इसमें सुधार किया जाए। इसमें लापरवाही मिलने पर चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने जनपद का लिंगानुपात 861 होने पर नाराजगी जताई और इसमें सुधार करने की हिदायत दी। माता रजिस्टर्ड वार्षिक लक्ष्य जनपद का 43620 था, इसमें उपलब्धि 33572 प्राप्त हुई। इस पर भी नाराजगी जाहिर की। चिकित्सक अपने कार्य के प्रति सतर्क रहें। इसमें सीडीओ चांदनी सिंह, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें