छपरौली (बागपत)।
कसबे में बीआरसी से प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों एक स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। इसमें कस्बे के सभी छह प्राथमिक विद्यालय और एक उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों और स्टाफ ने भाग लिया। रैली के दौरान बच्चों ने शिक्षा की उपयोगिता से संबधित वाक्य लिखी हुई तख्तियों से प्रेरणा दी। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद वर्मा ने रैली को रवाना किया। इस रैली में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजीव कौशिक, सोमित विश्नोई, रविंद्र कुमार, विनीता, कोविता, सुषमा आदि उपस्थित रहे।