बड़ौत (बागपत)।
चेतना इंटर कॉलेज किशनपुर बराल में मेधावी छात्र-छात्राओं को आयोजित समारोह में सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर राकेश देवी और प्रबंधक डॉ. ओमपाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर कॉलेज में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्रों में नेहा, विदुषी, अविलाष सोलंकी, खुशी को मैडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. ओमपाल सिंह ने कहा कि मेहनत से लग्न से ही छात्र एवं छात्राएं अपनी मंजिल पर पहुंच सकते है। इसलिए आप मेधावी छात्रों से सीख लेकर आगे बढ़े। इस मौके पर प्रदीप कुमार, संजीव तोमर, देशवीर सिंह, प्रवीण कुमार, अलका आदि मौजूद रहे।