बड़ौत (बागपत)। वनस्थली पब्लिक स्कूल में होली मिलन का कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन और रोहित जैन ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे का प्रतीक है। हमें इस त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से प्रेम भावना से मनाना चाहिए। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता मेें प्रथम स्थान पर रहने वाली दीपिका, द्वितीय स्थान पर आने वाली साक्षी और तृतीय स्थान पर आने वाली स्वाति को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। इसमें आरती, सोनम, प्रवीण, रूबी, योगेश, संगीता, उर्मिला आदि रही।