फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

शगुन फार्म हाउस में सोमवार को तोमर क्लासेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक छपरौली सहेंद्र सिंह रमाला, डायरेक्टर संजीव तोमर और गायत्री देवी कॉलेज के डायरेक्टर कपिल तोमर ने किया। संजीव तोमर ने कहा कि युवा देश का भविष्य होते हैं, इसलिए आज इन्हें संस्कारवान व रोजगार प्राप्त शिक्षा की जरूरत है। कपिल तोमर ने कहा बच्चों को इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्हें नई चीजें सीखने को मिलती हैं। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, फिल्मी गानों व पंजाबी व राजस्थानी डांस प्रस्तुत कर समा बांधा। सामाजिक कुरीतियों मेें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या-भ्रूण हत्या व सर्व शिक्षा अभियान पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावियों को डायरेक्टर संजीव तोमर ने सम्मानित किया। इसमें डॉ. नीतू राठी, पूजा तेवतिया, अक्षय पंवार, अक्षय राणा, मनोज नैन, नेहा अहलावत, आस्था, साक्षी, अंशिका, छाया, सचिन तोमर, सावन तोमर, रूपा शर्मा, छवि, ज्योति, शिवानी, अनुष्का, काजल, शिवांगी आदि रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें