बड़ौत (बागपत)।
आस्था अस्पताल में रोटरी क्लब बड़ौत एवं रोटरी दिल्ली सेंट्रल चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से सामान्य जांच शिविर एवं दिव्यांग हेल्थ शिविर का आयोजन किया, इसमें 105 विकलांगों के पंजीकरण हुए। शिविर का शुभारंभ रोटरी सेंट्रल दिल्ली की रेखा प्रकाश रस्तोगी एवं मंजू मणि ने किया। शिविर में 200 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और दिव्यांग सहायतार्थ के लिए 125 पंजीकरण किए । इन्हें बाद में कृत्रिम अंग, ट्राई साइकिल दिए जाएंगे। इस आयोजन को सफल बनाने में जितेंद्र कुमार जैन, सुनील कुमार जैन, सुरेंद्र कुमार, अमित, एपी रस्तोगी, राजन शर्मा, संजीव कुमार जैन, पराग जैन, नवीन जैन, संजय जैन, राकेश कुमार, अखिलेश जैन, नरेंद्र कुमार, राजेश चंद आदि रहे।