फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जगहों पर खनन होने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में खनन नीति के अनुसार ई-टेंडरिंग द्वारा जनपद में पांच पट्टे स्वीकृत किए । इसमें से तीन बालू के पट्टे अंतिम प्रक्रिया में पहुंच गए हैं। जिन पर पट्टेदारों द्वारा बुधवार से खनन प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि गौरीपुर, सुभानपुर और बदरखा में तीनों नए पट्टे पर सभी विभाग के नियमानुसार एनओसी लेकर खनन करने की अनुमति दें दी। खनन अधिकारी अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सांकरौद छपरौली के पट्टे अभी प्रतिक्रियाशील है। इन पर खनन करने की अभी अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन


राजस्व-चकबंदी की समस्या के समाधान को टीम गठित
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बामनौली चकबंदी गांव का भूमि, राजस्व संबंधित समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। बड़ौत में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को निर्देश देते हुए कहा कि बामनौली गांव में भूमि संबंधित काफी समस्याएं सामने आती हैं। इस संज्ञान को लेकर 21 से 23 फरवरी तक बामनौली गांव की चकबंदी और राजस्व समस्या का समाधान कराएंगे। इसके लिए सहायक चकबंदी अधिकारी आनंद कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्य टीम का गठन किया। इसमें राजस्व लेखपाल कानूनगो, पांच चकबंदी कानूनगो, लेखपाल टीम के सदस्य बने हैं। भूमि संबंधित समस्याओं का निस्तारण करने के लिए 11 लोगों की टीम बनाई जो अगले तीन दिन गांव के किसी सार्वजनिक स्थल पर बैठकर गांव के लोगों की भूमि संबंधी समस्याओं को मौके पर निस्तारित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें