फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। एलर्जी के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। खुजली से परेशान मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। समस्या होने पर तुरंत इलाज कराएं। प्रतिदिन सरकारी अस्पतालों और नर्सिंगहोम में खुजली से परेशान रोगी पहुंच रहे हैं। बड़ौत सीएचसी की बात करें तो यहां पर प्रतिदिन करीब 80 मरीज खुजली से पीड़ित आते हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश उपाध्याय का कहना है कि मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य कारण आसपास मौजूद गंदगी होना है। साथ ही स्नान न करना और स्वच्छता का ध्यान नहीं रखना है। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते इसका उपचार नहीं हुआ तो यह समस्या गंभीर भी बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें