फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसौद के प्राथमिक स्कूल में बिना अनुमति के तुड़वाए तीन कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बसौद के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में बने तीन कक्षों को बिना अनुमति के तुड़वाने का मामला सामने आया। बीएसए ने कहा ग्राम प्रधान ने यह काम किया है और मलबा भी बेच दिया। हेडमास्टर के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

बसौद गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में तीन कक्षा बने थे। इनको बिना किसी अनुमति के तुड़वा दिया गया। कक्षों के टूटने से निकले मलबे को भी अनाधिकृत रूप से बेच दिया। इसकी सूचना न तो खंड शिक्षा अधिकारी को दी और न ही बेसिक शिक्षा विभाग से किसी अफसर को दी । चार शौचालय बनाए, इनको पुरानी दीवारों पर ही पूरा कर दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने विद्यालय पहुंचकर भवन का निरीक्षण किया। जहां पर उन्हें पुराने कक्ष नहीं दिखाई दिए। प्रधानाध्यापक से इसकी जानकारी ली तो पता चला ग्राम प्रधान ने तीनों कक्षों को तुड़वा दिया है। कक्षों के मलबे को भी बिना अफसर को बताए बेच दिया है। इसके अलावा चार शौचालय बनाए थे, इसकी जांच में पता चला पुरानी दीवारों को ही निर्माण कराया है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कर जवाब मांगा है। इसके अलावा डीएम को पत्र लिखा है। दूसरी तरफ ग्राम प्रधान के पति यामीन ने बताया उसने किसी भी कक्ष को नहीं तुड़वाया है। शौचालय में कोई अनियमितता नहीं बरती है। जो भी आरोप लगाए जा रहे गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें