फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेयरिंग फेल होने से कैंटर खेत में पलटा, 30 मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बा से सराय मोड़ को जाने वाले रास्ते पर इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट के पास कैंटर का स्टेयरिंग फेल हो गया । इससे कैंटर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। इसमें सवार भट्ठा लेबर के 30 सदस्य घायल हो गए। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

कैंटर चालक मुस्तकीम मुजफ्फरनगर के पड़ासौली गांव से भट्ठा मजदूरों को लेकर गोठरा गांव के ईंट भट्ठे पर जा रहा था। जैसे ही कैंटर अमीनगर सराय मोड़ से पहले इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट के पास पहुंचा तभी अचानक कैंटर का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे कैंटर में सवार 30 महिला, पुरुष और बच्चे उनके नीचे दब गए। इनमें लोकेश, राजू, रूकम सिंह, सतवीर, धर्मवीर, रणधीर, राकेश, देवी सिंह का परिवार शामिल है। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और लोगों ने मिलकर मजदूरों को कैंटर से निकला। इनमें 30 सदस्य घायल मिले। इनमें नेहा (17), निकिता (12), सावन (10), राजेश (15), अंजलि (35), सुशीला (25), देवी सिंह (40), आंचल (15), श्याम सिंह (32), पूजा (8), रितिक (5), मंजूरा (26), रणधीर (45), छह माह का बच्चा राहुल शामिल है। राहुल समेत कई लोगों की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उनको हायर हॉस्पिटल रेफर किया।

बच्चों की चीख पुकार से गूंजा मार्ग
अमीनगर सराय। कैंटर पलटने से उसमें सवार मजदूरों की चीख-पुकार मच गई। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। महिला-पुरुष घायल होने के बाद भी अपने बच्चों को पुकार रही थी। इस दौरान कई महिलाओं ने तो फोन करके परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर लगे जाम को पुलिस को खुलवाया
अमीनगर सराय। हादसा होने के बाद काफी लोग रोड पर इकट्ठे हो गए । इससे मार्ग पर जाम लग गया था। पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें