फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू-मुस्लिम कायम करें भाईचारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा हिंदू और मुस्लिम में भाईचारा बनने से ही देश और समाज का विकास संभव है। उन्होंने हिंदू और मुस्लिम एकता पर बल दिया।
विज्ञापन

नगर के मधुर मिलन बैंकट हाल में सर्वधर्म एकता परिषद ने दीपावली मिलन के अवसर द्वितीय सर्वधर्म सद्भावना दिवस एवं विश्व शांति के लिए सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया । इसमें जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष सैय्यद अरशद मदनी और अंतरराष्ट्रीय मंत्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा और गाजियाबाद स्थित दुधेश्वर पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरि महाराज मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इसमें सभी धर्मों के धर्म गुरुओं के साथ-साथ सभी धर्म के लोग भी मौजूद रहे।
इस मौके पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने हिंदू और मुस्लिम एकता को कायम रखने की अपील की और कहा कि कामयाब वह होता है जिसे अल्लाह और ईश्वर कामयाब बनाते हैं। उन्होंने सभी मुस्लिमों को एक सूत्र दिया कि जिस तरह से दीपावली पर सर्वधर्म सद्भावना दिवस मनाया गया, उसी तरह से ईद पर भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित करके एक मिसाल कायम की जाए। इससे दोनों समुदाय के लोगों के बीच और अधिक आपसी भाईचारा बढ़े। जनपद बागपत के इतिहास में यह एकता समन्वय के प्रयासों वाला पहला प्रयास है।
विज्ञापन

इस अवसर पर महंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि भाईचारे से रहना ही समाज के उत्थान के लिए सुखदायी है। हमें अपने बच्चों में भी अच्छे संस्कार डालने चाहिए, तभी आगे बढ़कर वे समाज और राष्ट्र का नाम ऊंचा कर सकेंगे। इसमें विश्व शांति और क्षेत्र में समन्वय की कामना से सर्वधर्म की प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया ।
इसमें जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बागपत इकाई और मोहम्मद आरिफ मलिक का विशेष सहयोग रहा । इस मौके पर अमित राय जैन, पंडित विनय शर्मा, धन कुमार शास्त्री, जयप्रकाश जैन, धन कुमार जैन, धर्मेंद्र जैन, अश्वनी तोमर, मूलचंद जैन, घनश्याम शर्मा, नवाब कोकब हमीद, अनुराग जैन, नूर मलिक, मोहम्मद आरिफ मलिक, हैदर मलिक, रिजवान, मौलाना मुस्तकीम, कारी साबिर, शौकीन मलिक, मौलाना आरिफ उल हक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें