फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर परिवार में तेज हो गई चुनाव की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थक पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। घर-घर वोट मांगी जा रही है। प्रचार-प्रचार की धार को तेज कर दिया है। गली मोहल्लों और हर चौराहे पर चुनाव का ही जिक्र हो रहा है। जीत हार के दावे किए जा रहे हैं। चौपाल सजने लगी हैं। घर परिवार में चुनाव की बातें भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

जिले की तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों पर निकाय चुनाव का शोरगुल तेज हो गया है। तहसील क्षेत्र में नामांकन फार्म उम्मीदवारों ने खरीदे। समर्थकों के साथ प्रचार को तेज कर दिया। घर-घर पहुंचकर लोगों से वोटों की अपील की जा रही है। समर्थकों को वोटरों की नब्ज जानने के लिए और अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए हर हथकंडे अपना रहे हैं। जातिगत आंकड़ों को जोड़ तोड़ किया जा रहा है। सभी समाज के बीच पहुंचकर प्रत्याशी वोट मांग रहे हैं। शाम होते ही घरों में परिवार के लोग बैठकर चुनाव की चर्चा करनी शुरू कर देते हैं। वोट किसको दें इस पर मंथन किया जा रहा है। चौपालों और गली-मोहल्ले में चुनाव की चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें