बागपत। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने झोलाछाप डॉक्टर और प्राइवेट नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी और पटल सहायक में बदलाव किया है। बताया कि एसीएमओ डॉ. रामेश्वर दयाल के स्थान पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार और पटल सहायक पर अरविंद्र कुमार शर्मा प्रधान सहायक को नामित किया है। उक्त अफसरों पर पूर्व में अवैध वसूली के आरोप लगे, जिसके बाद सीएमओ ने बदलाव किया है।