फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवी कॉलेज की क्रिकेट टीम ने डीजे कॉलेज को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर शनिवार को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जेवी कॉलेज की टीम ने डीजे कॉलेज की टीम को हराकर मैच अपने नाम किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य यशपाल सिंह शास्त्री, सुधीर आर्य, कोच प्रतीक तोमर और पीटीआई गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। जनता वैदिक इंटर कॉलेज की टीम ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाएं। इसमें शुभम ने 26, राहुल सैनी ने 15, रवि ने 15 और मनोज ने 16 रन बनाएं। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए निखिल ने 3, अजय ने 2, मुरसलीम ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते दिगंबर जैन इंटर कॉलेज की टीम ने निर्धारित ओवर मेें 7 विकेट खोकर 85 रन ही बनाएं। इसमें निखिल ने 26, अंशुल ने 23, मुरसलीम ने 11 रन बनाएं। जेवी कॉलेज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आसिफ ने चार, शुभम ने दो, सोनू ने एक विकेट लिया। इस दौरान मैच के आधार पर ब्लाक की टीम का चयन किया गया। इसमें रवि, मनोज, राहुल, शुभम, अजय, जाहिद, मुरसलिम, अंशुल, निखिल, आसिफ, राशिद, आशीष, सोनू, निखिल, अक्षय, नितिन, कर्ण शामिल है। कोच प्रतीक तोमर और सुधीर आर्य ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 18 सितंबर को हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज टीकरी में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें