बड़ौत (बागपत)। ऋषि पंचमी पर कांशीराम कॉलोनी में स्थित नाग मंदिर में सुबह से ही महिलाओं और पुरुषों की भीड़ पूजा-अर्चना करने के लिए लगी रही। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर नाग मंदिर में शिवलिंग की प्रतिमा पर जलाभिषेक किया और विशेष पूजा-अर्चना की। बाद में भंडारे का आयोजन किया । इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बच्चों ने भी नाग बाबा की पूजा अर्चना की। इस मौके पर पुजारी श्रीचंद, नीरज, बबलू, सचिन, मोहिनी, पुष्पा, सत्तों, बबली, मोहित, अंकित, राज दुलारी आदि रहे।