फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में बागपत के खिलाडिय़ों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। नेपाल में हुई कबड्डी स्पर्धा में विजेता बनी देश की टीम के खिलाड़ी कार्तिक शर्मा, प्रवेश कुमार, सागर तोमर का पुसार में स्वागत किया। नेपाल के काठमांडू में हुई इंडो नेपाल चैंपियनशिप में गुराना के सागर तोमर, बिचपड़ी के कार्तिक शर्मा, प्रवेश कुमार ने जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम को गोल्ड मेडल दिलाकर देश का नाम रोशन किया है। कोच संजय तोमर ने बताया कि छह से 10 जून तक हुई इंडो नेपाल इंटरनेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में देश की टीम को जीत दिलाने में इनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 25 से 27 अपैल को देहरादून के रायवाला में हुई नेशनल यूथ गेम्स में अच्छा स्कोर बनाकर दोनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया था। बुधवार को पुसार बस स्टैंड पर उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सोमिंद्र गुराना, रोहित चौहान, सुरेंद्र, नीटू, विक्रांत, किरणपाल पंवार, हरीश, रामपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें