फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 13 कोरोना पॉजिटिव, इनमें बड़ौत के 11, अब संख्या हुई 63

विज्ञापन
बागपत में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिजने के बाद पांडव रोड की ओर से बंद किया गया रास्ता - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। कोरोना संक्रमण का खतरा रोज बढ़ रहा है। सब्जी आढ़ती से शुरू हुई संक्रमण की चेन और अधिक खतरनाक हो गई है। बुधवार को जिले में 13 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें बड़ौत की कश्यप चौपाल के आठ, पठानकोट का एक, आजाद नगर का एक और एक मामला खेकड़ा क्षेत्र के फखरपुर गांव का है। बागपत नगर के चौहानान मोहल्ले में एक महिला भी पॉजिटिव मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गलियों को सील कर दिया है। लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को कोरोना संक्रमण के अब तक के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। बड़ौत की कश्यप चौपाल क्षेत्र का इलाका कोरोना संक्रमण की दृष्टि से हॉटस्पॉट बन गया है। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने 13 मामले आने की पुष्टि की है। इनमें कश्यप चौपाल क्षेत्र के सब्जी का काम करने वाले और इनके परिवार के आठ सदस्य शामिल हैं। पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य विभाग ने सैनिटाइज कराना शुरू कर दिया है। लोगों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है। पठानकोट मोहल्ले में ही एक और मामला सामने आया है, जिसके बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने यहां पहुंचकर सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। आजाद नगर में एक मामला मिला है, जिससे गली को सील कर दिया गया है। सब्जी आढ़ती के पॉजिटिव मिलने के बाद इन लोगों के सैंपल लिए गए थे। बुधवार को रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले। प्रसव के लिए जिला अस्पताल लाई गई फखरपुर गांव की महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। गांव को सैनिटाइज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बागपत नगर के चौहानान मोहल्ले में पॉजिटिव मिले कैंसर पीड़ित के परिवार की एक महिला भी पॉजिटिव मिली है। जिले में कुल संख्या 63 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें