फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों से छुड़ाए 13 बैल

Sat, 02 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस द्वारा पकड़े गए गोतस्कर और पकड़े गए ट्रक में लदे हुए बैल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत पुलिस ने शुक्रवार को एक बार फिर ट्रक में कटान के लिए लेकर जा रहे 13 बैलों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इससे वहां पर हडकंप मच गया। पुलिस आरोपी लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


 पकड़े गए आरोपी संभल जनपद के हिंदूपुरा खेड़ा निवासी फईम पुत्र मोबीन, मियां सराय मोहल्ला निवासी अनीश पुत्र जाहिद है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ट्रक चालक और क्लीनर है। आरोपी ट्रक में बैल लेकर दिल्ली की ओर से आ रहे थे। चेकिंग के दौरान ट्रक को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रिवर पार्क के पास पकड़ लिया गया। ट्रक से 13 बैल बरामद हुए।

आरोपियों ने ट्रक के ऊपर तिरपाल डाल रखा था। ताकि किसी को बैलों का पता न चल सके। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे बैलों को हरियाणा के हिसार से लेकर संभल जनपद में जा रहे है। वहां पर गौवंश का कटान होता है। उसके बाद वहां से मीट सप्लाई होता है। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि इस गैंग में कौन-कौन लोग शामिल है।
विज्ञापन


उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पूरे गैंग को पकड़ लिया जाएगा। दोनों से पूछताछ की जा रही है। बता दे कि जनपद में एक के बाद एक बैलों के भरे ट्रक पकड़े जा रहे है। एक सप्ताह पूर्व सिंघावली अहीर पुलिस ने पंजाब से रामपुर ले जाते हुए बैलों से भरे ट्रक को पकड़ा था। उससे पहले भी कई बार पुलिस गौवंश पकड़ चुकी है। लेकिन गौवंश की तस्करी नहीं रूक रही है। इसको लेकर हिंदू संगठन के लोगों में पुलिस के प्रति रोष उत्पन्न हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें