खेकड़ा (बागपत)।
शहर स्थित बीआरसी केंद्र पर मंगलवार को खंड शिक्षाधिकारी रंजन कुमार गुप्ता ने स्कूल चलो अभियान को लेकर ब्लाक क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक ली। इसमें उन्होंने विद्यालयों में छात्र, छात्राओं की घटती संख्या पर कड़ी नाराजगी जताई और शिक्षकों को विद्यालयों में छात्र, छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश दिला स्कूल चलो अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान एबीआरसी सुधीर कुमार वशिष्ठ, राजीव धामा, अनिल कुमार, तपेंद्र धामा, वरूण शर्मा, सुमित कुमार, शिवकुमार, भावना शर्मा, रीना शर्मा, विनीता चौहान, सोनिया, ममता रानी, कमलेश पंवार, नेहा शर्मा, निधि आदि शिक्षक मौजूद रहे।