चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित करें - सीओ
बड़ौत (बागपत)। लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता के तहत कोतवाली में सीओ ने कोतवाली पुलिसकर्मियों की बैठक मेें निर्देश दिए कि चुनाव आयोग की नियमावली के अनुसार चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए अभी से वे कमर कस ले।
सीओ रामानंद कुशवाहा ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने दायित्व को समझे और निष्पक्ष होकर चुनाव को संपूर्ण कराने का काम करें। किसी पार्टी के नेता के लोभ लालच में न आएं और ईमानदारी से ड्यूटी कर चुनाव आयोग के नियमों का पालन कराएं। उन्होंने कहा कि जहां मतदान केंद्र हैं। उसके पास मतदान में गड़बड़ी करने वालों को सूचीबद्ध कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कहा कि किसी भी हाल में चुनाव में गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। यदि किसी पुलिस कर्मी ने इस मामले मेें कोताही की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर कोतवाल राकेश कुमार सिंह और थाना पुलिस मौजूद रहे।