बागपत। आचार संहिता के लगते ही प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी है। चुनाव के संबंध में सूचनाएं मांगी जा रही है। बड़ौत तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया छपरौली और बड़ौत के चुनाव से संबंधित सूचनाएं उपलब्ध कराई जाए। बताया कि छपरौली विधानसभा में मतदेय स्थल का क्रमांक एवं नाम, बीएलओ का नाम, मोबाइल नंबर, सुपरवाइजर का नाम और मोबाइल, उप जिला मजिस्ट्रेट, ईआरओ का नाम मोबाइल, जिला निर्वाचन नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर उपलब्ध कराया जाएगा। इसी तरह बड़ौत विधानसभा से भी सूचना उपलब्ध कराई जाएगी।