खेकड़ा (बागपत) मैत्री क्रिकेट मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने खेकड़ा क्रिकेट क्लब की टीम को हराकर जीत दर्ज की।
नगर में स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम और खेकड़ा क्रिकेट क्लब की टीमों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया। मैच का उद्घाटन एनआईएस क्रिकेट कोच जितेंद्र कौशिक ने टास उछालकर किया। पहले बल्लेबाजी कर स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 211 रन का स्कोर बनाया। बल्लेबाज पंकज ने 60, साहिल ने 50, व सोनू ने 45 रन का योगदान दिया। खेकड़ा क्रिकेट क्लब की तरफ से किटटू ने 2, सचिन, रोहित व सुमित ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में खेकड़ा क्लब की टीम केवल 123 रन बनाकर आउट हो गई। बल्लेबाज किटटू ने 40, सचिन ने 26 रन बनाए। स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से साहिल, बादशाह और जतिन ने 2-2 दो और हरेंद्र ने 1 विकेट लिया। मैच की अंपायरिंग आरिफ और डॉ. सलीम अहमद ने की।