बागपत। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय के पेपर के साथ परीक्षा समाप्त हो गई है। जिले में शांतिपूर्ण परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में हुई परीक्षा में 650 परीक्षाथी अनुपस्थित रहे।
डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण हो गई है। अंग्रेजी विषय की परीक्षा द्वितीय पाली में हुई। इसमें 13871 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। 13221 उपस्थित और और 650 ने परीक्षा छोड़ दी। किसी भी केंद्र पर नकलची नहीं पकड़ा । केंद्र व्यवस्था, पर्यवेक्षक की निगरानी में एग्जाम हुआ है। सचल दल भी पूरी तरह सक्रिय था। उधर परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी के पेपर को आसान बताया। कुछ तो थोड़ी परेशानी तो हुई, लेकिन सभी प्रश्नों के हल कर दिए।
हाईस्कूल और इंटर में 124 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
बागपत। सीबीएसई की जिले के सभी केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षा हुई। शनिवार को इंटर का अंग्रेजी विषय में 3223 पंजीकृत छात्रों में से 3109 उपस्थित और 114 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल की इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी का पेपर में 816 छात्रों में से 806 उपस्थित रहे और दस अनुपस्थित। बोर्ड परीक्षा के नोडल डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एमके गुप्ता ने बताया कि एग्जाम शांतिपूर्ण हुआ है।