बागपत। पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस की परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शनिवार को पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड होगी। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इसके लिए पुलिस अधिकारी व कर्मचारी पिछले कई दिनों से तैयारी में लगे हुए है। बृहस्पतिवार की सुबह लाइन में परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने निरीक्षण किया और अधीनस्थों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। परेड के रिहर्सल के दौरान सीओ दिलीप सिंह पुलिसकर्मियों की टोली को कमांड कर रहे थे। सलामी देने के लिए हथियारों में कारतूस डालने के लिए बोला तो एक रायफल से गोली चल गई।