फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अहिरान निवासी दिलीप बुधवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक पर सवार होकर खेकड़ा नगर में पाठशाला मार्ग से गुजर रहा था। तभी सामने से तेज गति के साथ आ रही कार की टक्कर लगने से बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही दिलीप मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उसे खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। दूसरी घटना नगर निवासी व्यक्ति सुनील के साथ घटी। सुनील नगर स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करता है। वह बुधवार की शाम करीब चार बजे बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से वाया डूंडाहेड़ा मार्ग से होकर खेकड़ा आ रहा था। तभी मार्ग से गुजर रहे ईंटों से भरे एक ट्रक ने बाइक में साइड मार दी। इससे सुनील गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। दुर्घटना को अंजाम देकर ट्रक का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें