बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को मैथ्स ओलंपियाड के विजेता छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन ने पुरस्कृत किया। इस दौरान स्कूल के उप प्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स ने बताया कि नवंबर में ओरेंज ग्लोबल ओलंपियाड ने मैथ्स ओलंपियाड कराया। इसमें गुरुकुल के 450 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इनमें से अविका सोलंकी और वंशिका उज्जवल स्कूल टॉपर रही। इन्हें स्वर्ण पदक व एक हजार रुपये के अमजेन गिफ्ट वाउचर देकर पुरस्कृत किया। इसके अलावा स्कूल के 22 छात्र-छात्राओं में आठ ने स्वर्ण पदक, सात ने रजत और सात ने कांस्य पदक जीते। पदक विजेता सभी छात्र-छात्राओं को संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य, डायरेक्टर डॉ. अनिल आर्य, निदेशक डॉ. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने सम्मानित किया।