फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों इंडिया में चयन होने पर आशीष को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में समारोह में खेलो इंडिया मेें चयनित होने वाले खिलाड़ी को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि स्कूल के कक्षा 12 के छात्र आशीष कुमार 10 से 13 जनवरी तक महाराष्ट्र के पुणे में हुई द्वितीय खेलो इंडिया प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो (अंडर 17) में 52.45 मीटर के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक और ट्रॉफी प्राप्त की। आशीष कुमार को भारत सरकार द्वारा 8 वर्षों के लिए प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। सचिव डॉ. मनीष तोमर ने आशीष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें