फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाडिय़ों ने की डीपीओ के तबादले की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आंगनबाड़ियों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। डीपीओ के तबादले करने ओर पद से हटाने को लेकर आंगनबाड़ियों का कई दिनों से कलक्ट्रेट में धरना चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर के नेतृत्व में आंगनबाड़ियों ने नारेबाजी की। उनकी मांग है न्यूनतम वेतन 18 हजार प्रति माह करने, राज्य कर्मचारी घोषित करने, बोनस एक हजार की जगह छह हजार देने, पेंशन, केन्द्र व राज्य कर्मचारियों की पेंशन बहाल करने, श्रम कानून को सख्ती से लागू करने, मजदूर विरोधी किए गए सभी संशोधनों को वापस लेने, केन्द्र सरकार रेल, रक्षा, बीमा में विदेश पूंजी निवेश पर रोक लगाने आदि रही। साथ ही डीपीओ पर तानाशाही रवैया अपनाने व उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर कलक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मंडल सचिव सुनीता रंगा, रश्मि शर्मा, दर्शना शर्मा, शर्मिष्ठा, पूजा, संगीता, गीता, रचना शर्मा, सुषमा शर्मा, सतवीरी, सुशीला व नीलम आदि रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें